जमुई, मई 10 -- झाझा, निज संवाददाता बिजली बिल बकाया रखा तो बिजली भी गुल हो जाएगी। और....यदि बकाएदारी के कारण बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद अवैध हथकंडे अपना कर बिजली लिए तो फिर भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ जाएगा। बता दें कि साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि.(बीएसपीडीसीएल) के निर्देश पर इन दिनों विद्युत विभाग का झाझा सबडिवीजन कार्यालय ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी के विरुद्ध भी इन दिनों जोरदार अभियान छेड़ रखा है। राजस्व वसूली का उक्त अभियान हर पंचायत में चलाया जा रहा है। झाझा विद्युत सबडिवीजन के सहायक अभियंता विनोद कुमार नागर द्वारा दी गई जानकारीनुसार इस अभियान के तहत बीते शनिवार को चकाई तथा सोनो अंचल के विभिन्न पंचायतों में बिजली बिल बकाया के कारण जिन परिसरों में पूर्व से विद्युत संबंध विच्छेदित किया हुआ...