कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- सिराथू क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए आफत बन गया है। भीषण गर्मी में अचानक आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की इस समस्या की जानकारी होने पर समर्थ किसान पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। सोमवार को अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के तुलसीपुर, अदमापुर, बेला फत्तेपुर और पितम्बरपुर सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि बकाया बिजली बिल के नाम पर स्मार्ट मीटर के जरिए अचानक सप्लाई बंद कर दी जाती है। घर में बच्चों की पढ़ाई तो बाधित होती ही है साथ ही बिजली से जुड़े अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...