मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की दोपहर छोटा सखौरा सिंचाई विभाग के बाणसागर कालोनी स्थित आवास से एक लाख रुपये घूस लेते जेई को धर दबोचा। उसने प्रयागराज के मेजा के ठेकेदार से 70 लाख रुपये का बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये घूस की मांग की थी। पकड़ा गया जेई बाणसागर खंड पांच में तैनात है। देहात कोतवाली पुलिस आरोपी जेई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रयागराज के मेजा निवासी दीपक कुमार ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया विभाग की ओर से ठेके के तहत कार्य कराया था, जिसका बिल पास कराने के लिए विभाग के बाणसागर खंड-पांच के जेई मुसाफिर सिंह यादव के पास गया तो वह पहले आनाकानी करने लगे। उसके बाद जेई ने बिल पास कराने के लिए एक लाख रुपये घूस की मांग की। पीड़ित ठेकेदार ने इसकी शिकायत 23 मार्च को एंटी करप्शन टीम से की। ...