लखनऊ, मार्च 18 -- राजधानी में मंगलवार को चौथे दिन करीब 10 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन (बैलेंस माइनस होने के कारण) कट गए। हालांकि तकनीकी खामी और विभाग के आरएमएस सिस्टम के अपडेट न होने से उन लोगों को भी घंटों अंधेरे में गुजारने पड़े, जिन्होंने बिजली कटते ही तुरंत बिल का भुगतान कर दिया था। इससे नाराज लोगों ने लेसा के जानकीपुरम, लखनऊ सेंट्रल, अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) कार्यालय में हंगामा किया। लेसा ने मंगलवार सुबह 10 बजे से ही उन प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति स्वतः बंद हो गई जिनका बैलेंस शून्य से नीचे (माइनस) चला गया था। दोपहर 12 बजे तक शहर के लगभग 10 हजार 799 कनेक्शन कट गये। इसमें लखनऊ सेंट्रल में 4223, गोमतीनगर 2234, जानकीपुरम 2065 और अमौसी जोन में 2277 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे। असली समस्या तब शुर...