अमरोहा, मार्च 19 -- गजरौला, संवाददाता। बिल जमा करने के बाद भी 347 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बीते 72 घंटे से गुल है। प्रीपेड मीटर अपडेट नहीं होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित बताई जा रही है। बिल जमा नहीं होने पर 531 घरों की बिजली गुल हो गई थी। इनमें से 184 उपभोक्ताओं की बिजली सुचारू हो गई है। विभागीय अधिकारी प्रीपेड मीटर को अपडेट करने में जुटे हैं। बिजली की व्यवस्था बदलते हुए विद्युत विभाग घरों में प्रीपेड मीटर लगा रहा है, लेकिन उपभोक्ता अपने पुराने ढर्रे के अनुसार ही बिल जमा कर रहे हैं। यही वजह है कि गजरौला शहर के 531 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं किए। जिसके चलते प्रीपेड मीटर से घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने का मामला समझ में नहीं आया लेकिन बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क ...