शामली, मार्च 19 -- झिंझाना। कस्बे में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बकाया विद्युत बिल जमा नहीं होने पर घर की विद्युत आपूर्ति बंद होने पर उपभोक्ता द्वारा बकाया बिल सहित एडवांस रिचार्ज करने के बावजूद कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने तीन से चार दिन पहले ही अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दिया था, वहीं एडवांस रिचार्ज भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद उनकी सप्लाई शुरू नहीं की गई। बिजली न होने के कारण घरों में पानी सहित दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे बार-बार बिजलीघर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जब भी कर्मचारी से संपर्क किया जाता है, तो उन्हें हर...