कानपुर, जनवरी 6 -- बिल्हौर (कानपुर)। बिल्हौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चोरी की हैरान कर देने वाली घटना हुई। सोमवार रात को बिजली आपूर्ति के दौरान ही चोर ट्रांसफार्मर खोल ले गए। ट्रांसफार्मर जहां पर लगा है, वह क्षेत्र ऊंची दीवार से घिरा हुआ है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर को चुरा ले जाने की घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोलकर रख दी। लालपुर गांव के लोग सुबह जब खेतों की ओर पहुंचे तो वहां खुले हुए डब्बे आदि पड़े देखे। वहां रखा ट्रांसफार्मर गायब था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों ने बताया कि रात में लाइट नहीं कटी थी। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर को खोल ले जाने के पीछे किसी एक्सपर्ट का ही काम हो सकता है। पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...