कानपुर, अप्रैल 27 -- बिल्हौर (कानपुर), संवाददाता। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर अरौल के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में ककवन के फत्तेपुर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से मंझले बेटे के तिलक में आने वाले रिश्तेदारों के लिए कन्नौज के इंदरगढ़ से छेना लेकर लौट रहा था। तभी इनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे से तिलक और शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल तिलक टाल दिया गया है।ककवन के फत्तेपुर गांव निवासी 52 वर्षीय कमलेश उर्फ सर्वेश कुमार किसान थे। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और बड़ा विवाहित बेटा राहुल, अंकित और 19 वर्षीय छोटा बेटा अंकुर था। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर सोमवार को मंझले बेटे अंकित का गांव से ही तिलक समारोह था। 29 अप्रैल को बारात जानी थी। सोमवार सुबह कम...