कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में समापन हुआ। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद प्राथमिक वर्ग की सभी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में कल्याणपुर के राजदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में ऋषभ, 200 मीटर दौड़ में सुफियान और 400 मीटर दौड़ में संदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिल्हौर के राजदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बिल्हौर ने पहला और पतारा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में 50 मीटर में प्रिया, 100 मीटर में दिया और 400 मीटर में साक्षी न...