बदायूं, जून 29 -- उझानी ग्रामीण मंडल के बूथ 311 दूदेनगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 135 वीं मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा मन की बात अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा। यह 140 करोड़ देशवासियों से प्रधानमंत्री के सीधे संवाद और संवेदनात्मक जुड़ाव का माध्यम बन चुका है। मोदी के प्रेरणादायक विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करते हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- संगठन मजबूती के साथ एसआईआर की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- मन की बात राष्ट्र निर्माण का सशक्त जनआंदोलन यह भी पढ़ें- भाजपा के 630 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

हिंद...