बिल्सी विधानसभा में सड़कों के निर्माण को 76.12 लाख स्वीकृत
बदायूं, अप्रैल 3 -- बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए बिल्सी विधायक ने शासन से प्रयास कर बजट जारी करा लिया है। विधायक के द्वारा भेजे गये प्रस्तावों पर शासन ने मंजूरी दे दी है और निर्माण कार्य कराने के लिए बजट जारी कर दिया है। इससे एक नहीं कई-कई गांव की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने इस पर कहा कि विधानसभा में विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों का निर्माण कराने के लिए मंडी परिषद के माध्यम से शासन से 76.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बतादें कि क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने इन सड़कों का प्रस्ताव भिजवाया था। बदायूं-बिल्सी मार्ग पर दविहारी से गढ़ी तक एवं सगराय से मीरापुर ढकपुरा तक मरम्मत कार्य कराया जाना है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। आसपास के लोग इन मार्गों के मरम्मत कार्य की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.