बदायूं, जून 22 -- बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन पहले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिल्सी क्षेत्र में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर खैरी गांव के पास हुआ। कासगंज जिले के गांव ददलाना निवासी रश्मि शर्मा अपने पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से हरदासपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताया जाता है कि रविवार सुबह जब उनकी बाइक खैरी गांव के निकट पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा से उछलकर गिरीं बुजुर्ग समेत दो की मौत इससे रश्मि शर्मा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई...