बदायूं, मार्च 13 -- बिल्सी। पुलिस ने 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसआई संजीव कुमार फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग के खेल मैदान से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ज्ञानचन्द्र और रतनपाल निवासी ग्राम बैरमई बुजुर्ग बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...