बदायूं, फरवरी 5 -- बिल्सी। शब-ए-बारात का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में रात भर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। कोठी वाली मस्जिद के इमाम मौलाना शाह मोहम्मद ने बताया कि शब-ए-बारात की रात बेहद बरकतों वाली होती है। इस रात की गई इबादत और सच्चे मन से मांगी गई दुआएं अल्लाह जरूर कबूल करते हैं। इस अवसर पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। लोगों ने कब्रिस्तानों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अपने पूर्वजों को याद किया। मोहल्ला संख्या आठ स्थित कब्रिस्तान पर रिजवान मलिक द्वारा खीर का लंगर आयोजित किया गया। वहीं ईदगाह कब्रिस्तान में भी भव्य सजावट की गई, जहां देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असरारुल हक ने बताया कि इस रात इंसान के ...