बदायूं, मई 30 -- क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में स्नातक स्तर पर बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की शासन ने मंजूरी दे दी है। इसी शैक्षिक सत्र से विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शासन ने इसके लिए पांच असिस्टेंट प्रोफेसर और चार प्रयोगशाला सहायकों के पद भी सृजित कर दिए हैं। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग शुरू होने की खबर से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर है। लंबे समय से स्थानीय लोग यहां बीएससी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पहले इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी। विधायक हरीश शाक्य ने जनता से वादा किया था कि वर्ष 2026 में हर हाल में यहां विज्ञान की कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। यह भी पढ़े...