बिल्सी के एसडीओ का तबादला
बदायूं, मई 22 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण बरेली क्षेत्र-द्वितीय राघवेंद्र सिंह यहां तैनात सहायक अभियंता जयप्रकाश सिंह का स्थानांतरण सहसवान कर दिया है। मुख्य अभियंता द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। ककराला पर तैनात सौरभ परिहार को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.