वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कज्जाकपुरा-कोनिया मार्ग स्थित ताड़ाबीर बाबा मंदिर परिसर में स्थापित बिल्वेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस महोत्सव पर मंगलवार को महारुद्राभिषेक और शृंगार का आयोजन किया गया। आचार्य मनीष पांडेय के आचार्यत्व में मंदिर के संस्थापक नागेंद्र कुमार वाजपेयी ने सपत्नीक महारुद्राभिषेक एवं पूजन किया। इस मौके पर मंदिर परिसर को बेला, गुलाब और चमेली के खुशबूदार फूलों एवं विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम को विदुषी वर्मा, गार्गी सारडा, हरनारायन सारडा, सीता बाजपेयी, शालिनी मिश्रा, निधि बाजपेयी, पूर्णिमा शुक्ला आदि ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से मुग्ध कर दिया। रात 8 बजे डमरू वादन के साथ पुजारी पं.पुरुषोत्तम मिश्र ने विशेष आरती की। इस अवसर पर पूर्व काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह के दौहित्र कुंवर वल्लभ नारायण ...