गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में सोमवार को एक बिल्ली के काटने से 14 वर्षीय किशोरी सोनल कुमारी घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बताया कि किशोरी अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकल रही थी। इसी समय अचानक बिल्ली ने उसके पैर में काटकर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...