गिरडीह, मई 12 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम अब वैसे इमारतों को टारगेट पर ले रही है, जो झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के दायरे से बाहर है और शहर को अव्यवस्थित कर रही है। इनसे ट्रैफिक की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ऐसी इमारतों को रडार पर लेकर निगम प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है। फिलहाल कार्रवाई की पहली सूची में 11 इमारतों के मालिक को शामिल किया गया है, जिन्हें निगम प्रशासन ने सोमवार को नोटिस भेजा है। मोबाइल गली के हैं सभी इमारत के मालिक: जिन मालिकों को निगम प्रशासन ने बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन बताकर नोटिस भेजा है, वह सभी बस स्टैंड रोड स्थित मोबाइल गली के हैं। इन इमारतों को निगम प्रशासन, अव्यवस्थित ढंग से निर्माण किए जाने को मानती है। निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने इसपर गहरी चिंता जताते हुए आगे सख्त कार्रवाई की चेत...