गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करनेवाले 05 और मकान के मालिकों को निगम प्रशासन ने मंगलवार को नोटिस भेजा है। इसके पूर्व 11 मालिकों को निगम प्रशासन नोटिस थमा चुकी है। अभी तक 25 से अधिक मकान के मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है। निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक का कहना है कि बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करनेवाले ऐसे भवन मालिकों पर कार्रवाई की सूची तैयार की जा रही है। निगम की तकनीकी टीम स्थल पहुंचकर जैसे-जैसे सूची बना रही है, उनको नोटिस भेजा जा रहा है। कहा कि नोटिस को गंभीरता से नहीं लेने और बिल्डिंग बायलॉज का पालन नहीं करने पर ऐसे मकानों को गिराने तक की कार्रवाई की जाएगी। झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन मानते हुए निगम ने जिन पांच मकान मालिकों को नोटिस भेजा है, उसमें मो. इल्यास, कैशर अली, आशुतोष श...