गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के दायरे को लांघनेवाले भवनों पर निगम प्रशासन सख्ती के साथ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ऐसे भवन के मालिकों को जुर्माना के साथ लगातार नोटिस दिया जा रहा है। इसकी सूची बढ़कर 25 तक पहुंच चुकी है। हालांकि मोबाइल गली पर निगम का रुख बेहद कड़ा दिख रहा है, चूंकि अवैध निर्माण के कारण यह गली बेहद संकरी हो रही है। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य में लापरवाही, 77 निर्माण कंपनियों को नोटिसमोबाइल गली में अवैध निर्माण लिहाजा इस गली के 11 से अधिक भवन मालिकों को निगम प्रशासन रडार पर लेकर कार्रवाई करना शुरु कर दी है। इनको 26 मई तक नक्शे के बाहर डेविएशन को हटाने की कड़ी थ्रेटनिंग दी है। कहा है कि समय समाप्ति पर किसी तरह की दलील नहीं सुनी जाएगी। नक्शे के बाहर अवैध निर्माण को हटाना होगा, अन्यथा निगम ऐसे अवै...