बिल्डर से प्रिंस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार गिरफ्तार
धनबाद, मई 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के नाम पर बिल्डर से एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में धनबाद पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरवाअड्डा के सुसनीलेवा के नागनगर निवासी बिल्डर गुलाम अंसारी ने छह मई की शाम पूरे मामले में बरवाअड्डा थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से 24 घंटे के भीतर धमकी देने में शामिल चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बरवाअड्डा के खंडेरी निवासी देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, केंदुआडीह के गोंदूडीह खास के कुसुंडा दास बस्ती निवासी बालक कुमार दास, कुसुंडा रेलवे स्टेशन स्थित हाजरा बस्ती निवासी नासिर अंसारी और खंडेरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.