नोएडा, फरवरी 4 -- दनकौर। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22डी में चपरगढ़ गांव के नजदीक बिल्डर साइट पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने निर्माण कार्य न करने देने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली स्थित रोहिणी निवासी अजय कुमार रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसाइटी में रहते हैं। उनका कहना है कि चपरगढ़ गांव के नजदीक बिल्डर साइट पर करीब 10 एकड़ में इमारत बननी है, जिसका उनकी कंपनी को टेंडर मिला है। कंपनी के अधिकारियों के निर्देश पर वह बुधवार को अपनी टीम लेकर साइट पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की। आरोप है कि इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और मारपीट कर दी। लोगों ने उनकी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित दनकौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.