बिल्डर पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, प्रदर्शन
लखनऊ, जून 14 -- सुल्तानपुर रोड स्थित बिल्डर के खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। सरस्वतीपुरम, लल्लन सिंह नगर, आदर्श नगर, सरसवां और अर्जुनगंज के दर्जनों निवासी जुटे और सार्वजनिक सड़क को खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने सार्वजनिक 60 फीट चौड़ी सड़क और नाले पर कब्जा कर क्षेत्र के आवागमन को बाधित कर दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस आ गई। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ काफी देर तक नारीबाजी की। पुलिस ने आने के बाद सड़क को लेवल करवाने को कहा। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने जेसीबी मशीन मंगा कर सड़क पर ढेर मिट्टी को समतल कराया। इसके बाद आने-जाने की सड़क खुल सकी。
1.43 करोड़ से बनी सड़क पर कब्जे का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.