धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद। केंदुआडीह कुसुंडा गोधर चार नंबर निवासी कुमार अभिषेक उर्फ पिंटू ने नवाडीह बी पॉलीटेक्निक निवासी बिल्डर सौरभ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में पिंटू ने सौरभ पर वादा खिलाफी और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायत में पिंटू ने बताया कि सौरभ के साथ साझेदारी में उन्होंने नवाडीह में 'सन गैलेक्सी' प्रोजेक्ट के तहत आवासीय फ्लैटों का निर्माण कराया। उन्होंने ही जमीन दिलाई और 8.18 लाख रुपए की पूंजी का भी निवेश किया था। तय हुआ था कि फ्लैट की बिक्री में मुझे 50 प्रतिशत मिलेंगे। अभी तक सात फ्लैट बिक चुके हैं लेकिन सौरभ सिंह न तो पूंजी लौटा रहा है और न ही उन्हें मुनाफे में हिस्सेदारी ही मिल रही है। मांगने पर सौरभ ने मारपीट कर जान से मारन...