नोएडा, दिसम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। हरियाणा के रहने वाले व्यक्ति ने बिल्डर और उसके कर्मचारियों पर रुपये लेकर फ्लैट पर कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बिल्डर समेत निदेशक और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरियाणा फरीदाबाद के रहने वाले तरुण कुमार कौशिक ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने ग्रेनो वेस्ट में एक बिल्डर के प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन को करीब साढ़े छह लाख रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवाई। इसके बाद बिल्डर की तरफ से पीड़ित को एक बैंक से करीब 40 लाख रुपये का लोन दिलवाया गया। पीड़ित के रुपये और बैंक से मिले लोन की रकम बिल्डर ने अपने खाते में जमा कर ली। इसके बाद पीड़ित को फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। पीड़ित ने फ...