रांची, मार्च 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में एक बार फिर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कशिश डेवलपर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत चौधरी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोनकर्ता ने धमकी दी है कि सात दिन के भीतर रंगदारी की रकम नहीं मिली तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में डायरेक्टर अजीत ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। अजीत ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर दोपहर करीब एक बजे से लगातार कॉल और संदेश आने लगे। कॉल करने वालों ने खुद को आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें कहीं भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। धमकी देने वालों ने यह भी कहा कि उनकी गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.