देहरादून, जनवरी 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एक बिल्डर को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिल्डर का आरोप है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग के जरिए उनसे करीब 17 लाख रुपये वसूल चुका है। अब उसने एक करोड़ रुपये की मांग कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष सिंह कुंवर के मुताबिक तहरीर में जीएमएस रोड स्थित नवयुग एंक्लेव निवासी राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वह आरए कंस्ट्रक्शन फर्म में पार्टनर हैं। जिसका कार्यालय हाथीबड़कला स्थित दून-वन कॉम्प्लेक्स में है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्योम शर्मा जो मूल रूप से दाबकी गुज्जर, चिलकाना, बड़गांव सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.