मेरठ, अक्टूबर 12 -- बागपत रोड निवासी एक बिल्डर को पिता-पुत्र ने अपने घर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट की और 25 लाख रुपये की वसूली कर ली। वारदात के तीन दिन बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पूर्व नौकर को हिरासत में लिया है। अशोका ग्रीन निवासी जितेंद्र वर्मा बिल्डर हैं । शनिवार आठ अक्तूबर को बिल्डर जितेंद्र को उनके परिचित आकाश अग्रवाल ने कॉल कर बताया कि कनाडा से कुछ व्यापारी आए हैं। वह मेरठ में व्यापार करने को आपकी दुकान खरीदना चाहते हैं। आकाश ने उन्हें गुरुनानक नगर स्थित घर बुलाया। जितेंद्र नौकर आसिफ के साथ वहां पहुंचे। फिर आकाश ने नौकर आसिफ को घर भेजने को कहा। आसिफ के जाने के बाद आकाश, उसके बेटे अभिषेक और पूर्व नौकर जावेद ने उनसे मारपीट की। उनके मोबाइल से परिचित राहुल मित्तल को कॉल कराया और पचास लाख रुपये मांगने को कहा । बाद में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.