गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। एक बिल्डर को रास्ता देने के लिए दौलताबाद फ्लाईओवर को क्षतिग्रस्त किया गया। स्थानीय निवासियों की तरफ से यह आरोप लगाने के बाद रविवार को मौके पर विधायक मुकेश शर्मा पहुंच गए। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को इस रोड से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक लेकर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दौलताबाद फ्लाईओवर का हिस्सा बिना प्रशासनिक अनुमति के कुछ छुटभैया नेताओं की शह पर एक बिल्डर को रास्ता देने के लिए तोड़ा गया है। सूरत नगर कॉलोनी के अंदर से निकल रहा रास्ता बिल्डरों की तरफ से विकसित या विकसित की जा रही सोसाइटियों की तरफ जाता है। स्थानीय पार्षद सुरेखा चौहान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरकारी संपत्ति है। बिना अनुमति के फ्लाईओवर को तोड़ना कानूनन अपराध ह...