बिल्डर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत
कानपुर, जून 24 -- कल्याणपुर संवाददाता। रावतपुर के केशवपुरम में नेगी गेस्ट हाउस से जुड़े भूखंड पर कब्जे के विवाद में पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गिरफ्तारी का मजबूत आधार न होने पर बिल्डर को जमानत दे दी। केशवपुरम निवासी भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेयी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोप लगाया था कि बिल्डर विवेक कुमार गुप्ता ने गेस्ट हाउस से संबंधित भूमि के एक हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया था। साथ ही विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जबकि भूखंड का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इतना ही नहीं विवेक गुप्ता ने परिवार को परेशान करने के उद्देश्य से गलत दस्तावेजों के आधार पर वहां का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। इस मामले में करीब तीन माह तक चली जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.