लखनऊ, सितम्बर 12 -- गोमतीनगर में बिल्डर के घर से डेढ़ करोड़ की संपत्ति चोरी के मामले में फरार चल रहे नौकर दंपति को यूपी पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से रुन्नीसैदपुर में किराए पर रहकर मोमोज की दुकान चला रहा था। पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर सिनेमा हॉल चौक के पास से उसे पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मधुबनी जिले के सोगरा निवासी जितेंद्र पंडित पत्नी विभा देवी के साथ रुन्नीसैदपुर में रह रहा था। गोमतीनगर पुलिस ने रुन्नीसैदपुर थाने के सहयोग से कार्रवाई कर दंपति को धर दबोचा। पत्नी विभा को पूछताछ के लिए लखनऊ लाया गया है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र करीब 13 वर्षों से गोमतीनगर निवासी बिल्डर प्रवीण मिश्रा के घर खाना बनाने का काम करता था। आरोप है कि वह मौका पाकर घर से नकदी और जेवर चोरी करता रहा। एक दिन घर से चार-पांच ...