लखनऊ, जून 15 -- रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बिल्डर संदीप सिंह हत्या के मामले में एसटीएफ ने प्रापर्टी डीलर को शूटर मुहैया कराने वाले एक लाख के इनामी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गंगाराम ने संदीप की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दिलाई थी। एसटीएफ और पुलिस की टीमें दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गंगाराम यादव अंबेडकर नगर के अलीगंज ककहारी का रहने वाला है। दोनों शूटर भी अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। 27 मई को कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो शूटरों ने संदीप सिंह क गोलियों से भून डाला था। संदीप सिंह कार से निकलकर अपने आफिस जा रहे थे। उसी समय शूटरों ने उन्हें निशाना बनाया था। हत्याकांड में पुलिस के साथ ही एसटीए...