गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन अधिनियम के तहत मेसर्ज सव्यासाची इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े मामले में फर्रुखनगर में तीन अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर जब्त किया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 15.4 करोड़ रुपये है। यह जांच हरियाणा पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली की तरफ से सव्यासाची इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक विजय राजन और अन्य के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों के आधार पर शुरू की है। इस बिल्डर ने फर्रुखनगर के सेक्टर-तीन में अमाया ग्रींस प्रोजेक्ट, अमाया ग्रींस एक्सटेंशन और अमारा बाजार नाम से योजनाएं शुरू की थीं। इसमें खरीदारों से विभिन्न आकार के प्लॉट, फ्लैट और दुकान बुक की थी। कंपनी ने न तो परियोजनाओं को पूरा किया और न ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.