गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद। वेव सिटी बिल्डर के नाम की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के प्रतिनिधि ने वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। काजीपुरा मोड़ डासना के रहने वाले अतुल गहलौत ने बताया कि वह उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में अधिकृत अधिकारी हैं। उनकी फर्म वेवसिटी सोसाइटी का निर्माण कार्य कर रही है। फर्म की अधिकृत वेव साइट है। इसके जरिये फर्म ग्राहक सेवा में कार्य करती है। कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी मिली कि फर्म की वेबसाइट से मिलती जुलती एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है, जिससे फर्जीवाड़ा हो सकता है। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। एसीपी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.