बिल्डर की निर्माणाधीन साइट से सामान चोरी
नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट से शटरिंग का सामान चोरी हो गया। सुरक्षा अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं। साइट से 22 अप्रैल को करीब तीन लाख रुपये कीमत की शटरिंग की एल्युमिनियम की प्लेट चोरी हो गईं। जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो बाइक सवार तीन युवक सामान ले जाते दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.