फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। फरीदाबाद की एक रियल एस्टेट कंपनी ने शहर के नामी बिल्डर समूह और उससे जुड़ी कंपनियों के निदेशकों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि सेक्टर-89 में 12 प्लॉट देने और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया, लेकिन न तो प्लॉटों का आवंटन किया गया और न ही पूरी रकम लौटाई गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के निदेशक हरपाल सिंह के अनुसार वर्ष 2015 में फेरस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों सुरेंद्र सेठ, आशीष सेठ और अन्य आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सेक्टर-89 और सेक्टर-70 में विकसित किए जा रहे प्रोजेक्ट में निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि शिकायतकर्ता कंपनी को 12 प्लॉट बुक कराने का प्रस्ताव दिया गया और बताया गया...