जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी के मामलों में घिरे बिल्डर अजय अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। साकची थाने में दर्ज ताजा मामले के बाद अब पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर जल्द ही अजय अग्रवाल को जेल से निकालकर साकची थाना पुलिस कब्जे में लेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान अजय अग्रवाल से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी, जिसमें ठगी के पैसों के लेन-देन समेत अन्य संभावित पीड़ितों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को साकची थाना पुलिस ने 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में अजय अग्रवाल को रांची के होटल ...