आरा, फरवरी 14 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिले के शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव के बाढ़ और कटाव से विस्थापित परिवारों को बिलौटी में जमीन मिली है। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर अंचल की ओर से अभियान बसेरा दो के अंतर्गत भूमिहीन परिवार, जिनके घर बाढ़ एवं कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें पुनर्वासित किया गया है। संबंधित परिवार अब मौजा बिलौटी में रहना प्रारंभ कर चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से पुनर्वास स्थल पर आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.