आरा, जुलाई 8 -- बुधवार को आरा पहुंचे न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा न्यायिक आयोग के अध्यक्ष ने कार्यालय का किया निरीक्षण और प्रेस को किया संबोधित आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चर्चित शाहपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच शुरू हो गयी है। इसे लेकर न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा बुधवार को आरा पहुंचे। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित आयोग के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आयोग का कार्यालय विधिवत शुरू हो गया। इधर, घटना से जुड़े गवाहों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुधवार को सम्मन जारी किया गया है।

न्यायिक आयोग के अध्यक्ष का बयान न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व जज विनोद कुमार सिन्हा के आरा आगम...