बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। बिजली निगम में उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन के नाम पर हुए खेल मामले में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने जांच के निर्देश दिए हैं। एमडी के निर्देश पर मामले में चार सदस्यीय कमेटी भी गठित हो गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय से संबद्ध मुख्य अभियंता राम नरेश की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। सोमवार के बाद जांच कमेटी कभी भी शहर आकर मामले में जांच शुरू कर सकती है। शहर में वर्टिकल व्यवस्था शुरू होने से पहले तृतीय विद्युत वितरण खंड में बिल रिवीजन के नाम पर बिजली निगम को लाखों का नुकसान पहुंचाया गया। सात माह की जांच में ही 144 मामलों में 67,02,408 रुपये की रकम घटाई जाना पकड़ा गया। यह मामला कब से कब तक चला इसकी जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया था। शुरुआती जांच में तत्कालीन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.