बिलेख गांव में गुलदार का आतंक
बागेश्वर, मई 25 -- बागेश्वर। जिले के बिलेख गांव में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के चंदन प्रसाद की तीन बकरियों को गुलदार ने घर के पास ही हमला कर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। दिनदहाड़े आबादी के नजदीक हुए हमले से लोगों में भय व्याप्त है। बच्चों तथा महिलाओं का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने तथा गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.