मेरठ, मार्च 30 -- एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे बिलियर्ड्स टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। विभिन्न मैचों में जीत दर्ज कर कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई। रविवार को खेले गए मुकाबलों में अदीब सैफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहजाद नंबरदार को 68-61 और 67-46 से हराया। विकास यादव ने मुरबाह पहलवान को 43-20 और 60-25 के स्कोर से मात देकर अपनी दावेदारी मजबूत की। समीर सैफी ने मोहित गुप्ता को 64-40 और 61-15 से हराया। शिवांक बंसल ने कड़े मुकाबले में निशांत यादव को 58-65 और 66-03 से पराजित किया।शिवांक ने 19 का बेहतरीन ब्रेक भी लगाया। मनोज सिंह ने शीबू गुप्ता को 58-36 और 62-42 से हराया। प्रतीक गुप्ता ने बिलाल कुरैशी को 71-10 और 40-13 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.