रामपुर, मई 14 -- पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद की हैं। क्षेत्र गांव डिबडिबा निवासी किसान दलजीत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उनका कहना था कि उनके फार्म हाउस पर कमल सैनी नौकरी करता है। बीते सप्ताह 6 मई बुधवार की शाम उनका नौकर पैसे लेकर घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया था और झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीन ले गए थे। बैग में करीब 45 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पुलिस ने घटना के खुलास...