रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में एक निजी कर्मचारी और एक पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गुलामगंज निवासी राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बीते शुक्रवार की रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच सिसौना गांव के निकट उसकी बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। जिसकी टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां घायल की स्थिति गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना नेशनल हाईवे स्थित गांव पंजाबनगर के निकट घटी। पंजाब के डिडवा मंडी निवासी संदीप कुमार पिकअप चालक है। वह अपनी पिकअप में कंपनी का माल लेकर उत्तराखंड की ओर जा रहा था। सा...