रामपुर, मार्च 10 -- बिलासपुर। क्षेत्र के एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार 24 वर्षीय ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। स्वजन के अनुसार, बीते रविवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का उनके पास फोन आया और उसने घटना से अवगत करवाया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि दिनेश ने किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसकी वजह से उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में दिनेश को उत्तराखंड के एक चिकित्सालय में ले गए। बताया जाता है कि वहां उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। परिवार में हुई अचानक मौ...