रामपुर, अप्रैल 14 -- रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर हाईवे पर रविवार रात स्कॉर्पियो सवार एक व्यापारी पर बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया, जबकि उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्राम मनिहारखेड़ा निवासी विजय की रुद्रपुर के बगवाड़ा में दुकान है। पुलिस के अनुसार विजय ने प्राथमिकी में बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह अपनी स्कॉर्पियो से रुद्रपुर गए थे। गाबा चौक पर अपने दोस्त रवि, नजर अली और महेश दास के साथ जूस पीते समय उनकी गाड़ी एक स्टील पाइप पर चढ़ गई, जिसको लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। यह भी पढ़ें- कार डीलर की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, हड़कंप बाद में लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद विजय...