रामपुर, मई 4 -- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि से नाराज़ व्यापार मंडल ने एसडीएम से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम किए जाने की मांग की। सोमवार की दोपहर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारी वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल और नगराध्यक्ष सुदर्शन मदान के नेतृत्व में एकत्र होकर स्थानीय तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने उप जिलाधिकारी अरूण कुमार से मुलाकात की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन कीमतों ने व्यापारी की कमर तोड़ दी है। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से लोगों की बढ़ी परेशानी इस वृद्धि का सीधा असर व्यापारी वर्ग पर दिखाई दे रहा है। होटल, र...