रामपुर, अप्रैल 15 -- बिलासपुर। नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वैसाखी के उपलक्ष्य पर भव्य दीवान सजाया गया। इस दौरान हजारों की तादाद में संगत ने मत्थे टेके और अरदास की। दिनभर चले विविध धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सुबह से लेकर शाम तक गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। वहीं 132 लोगों ने अमृतपान किया। मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही सिख संगत आनी शुरू हो गई। सुबह नित नेम के पाठ और आसा दी वार के कीर्तन के बाद गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविन्द्र सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को जयकारों के साथ गुरूद्वारा परिसर में ही बनाएं गए पंडाल में ले जाकर विराजमान किया गया। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी इसके बाद अरदास हुई और गुरु की हजूरी में दीवान आरम्भ किया गया। दीवान मे...