रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। मुंडिया खुर्द गांव में शनिवार की रात एक राजमिस्त्री पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी राजमिस्त्री रंजीत कश्यप ने बताया कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में निर्माण कार्य किया था। शनिवार रात वह गांव की प्रधान अमरवती के पति रामवीर से अपनी मजदूरी के पैसे लेने उनके घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने रंजीत को रोक लिया। जब वे बात कर रहे थे, तभी उस व्यक्ति के दोनों बेटे भी वहां आ गए। अचानक किसी बात पर रंजीत और उस व्यक्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उस व्यक्ति और उसके बेटों ने मिलकर रंजीत की पिटाई कर दी। एक बेटे ने किसी धारदार चीज से रंजीत के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.